Haryana: हरियाणा में रिटायर्ड ASI की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड एक दिव्यांग एएसआई की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बुजुर्ग की उसी बैसाखी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिसके सहारे वह चल-फिर पाते थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

मृतक की पहचान गांव राजपुर निवासी 60 वर्षीय दलबीर के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस से एएसआई पद से सेवानिवृत्त थे। दलबीर का एक पैर कटा हुआ था, जिस कारण वह दिव्यांग थे और चलने-फिरने के लिए बैसाखी का सहारा लेते थे। परिजनों के अनुसार, वह प्लॉट पर अकेले रहते थे।

मृतक के बेटे संदीप ने बताया कि सुबह जब वह प्लॉट पर पहुंचे तो उनके पिता का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला। सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। मौके पर मौजूद बैसाखी भी खून से सनी हुई मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसी बैसाखी से सिर पर वार कर हत्या की गई।

परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोसी सुरेंद्र पर लगाया है। उनका कहना है कि पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे के कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

व्यक्तिगत अहम् को धर्म युद्ध बताना सनातन धर्म एवं सांस्कृतिक मूल्यों के विपरीत : हिन्दू विचार मंच पाकुड़िया इकाई Read More व्यक्तिगत अहम् को धर्म युद्ध बताना सनातन धर्म एवं सांस्कृतिक मूल्यों के विपरीत : हिन्दू विचार मंच पाकुड़िया इकाई

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार