Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, घना कोहरा और बारिश बढ़ाएगी ठंड

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम लगातार करवट ले रहा है। बीते कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में घने कोहरे, कम विजिबिलिटी और गिरते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा हैकोहरे की वजह से सड़क हादसों में भी इजाफा देखा जा रहा हैइसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए ठंड और बढ़ने का अनुमान जताया है।

इन जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 31 दिसंबर की रात को सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती हैइसके साथ ही इन इलाकों में घना कोहरा छाने की भी संभावना है, जिससे विजिबिलिटी और कम हो सकती है

2 जनवरी तक बदला रहेगा मौसम

Haryana: हरियाणा में इस दिन से शुरू होगी रबी फसलों की खरीद, जानें तारीख  Read More Haryana: हरियाणा में इस दिन से शुरू होगी रबी फसलों की खरीद, जानें तारीख

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में मौसम 2 जनवरी तक अस्थिर बना रहेगाउन्होंने बताया कि 31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।

सिलापथार में आसू का संकल्प दिवस Read More सिलापथार में आसू का संकल्प दिवस

इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

विमान हादसे के मृतक के परिजनों से मिले झामुमो नेता Read More विमान हादसे के मृतक के परिजनों से मिले झामुमो नेता

नए साल की शुरुआत ठंड और कोहरे से

1 जनवरी 2026 को नए साल की शुरुआत कड़क ठंड के साथ होने की संभावना है। कई जिलों में बारिश हो सकती है और सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

2 जनवरी को सुबह और देर रात कोहरा बना रह सकता है, हालांकि दिन में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वहीं 3 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के हल्के असर से कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं।

4 जनवरी को हरियाणा के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में हल्की बूंदाबांदी या फुहार पड़ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

5 जनवरी को बारिश के बाद मौसम साफ हो सकता है, लेकिन शीतलहर (Cold Wave) चलने की आशंका है। सुबह के समय कोहरा फिर परेशानी बढ़ा सकता है।

6 जनवरी को ठंडी हवाओं के चलते सर्दी अपने चरम पर रह सकती है। ग्रामीण इलाकों में पाला पड़ने की भी आशंका जताई गई है। न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

7 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा और कोहरा धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है, हालांकि सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments