फीचर्ड

IAS Success Story: बचपन से था IAS बनने का सपना, पहले प्रयास में UPSC एग्जाम किया क्रैक

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Success Story: फोकस और कड़ी मेहनत इंसान को उसकी मंज़िल तक जरूर पहुंचाती है। इस बात को सच कर दिखाया है IAS ऑफिसर पूजा गुप्ता ने। दिल्ली की रहने वाली पूजा गुप्ता ने अपने जीवन का सिर्फ एक ही लक्ष्य तय किया था IAS ऑफिसर बनना, और इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की।

बचपन से था IAS बनने का सपना

पूजा गुप्ता का सपना शुरू से ही सिविल सेवा में जाने का था। उन्होंने ठान लिया था कि चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, उन्हें IAS बनकर ही रुकना है। इसी मजबूत इरादे ने उन्हें बाकी अभ्यर्थियों से अलग बनाया।

BPSC TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी करो.. Read More BPSC TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी करो..

मेडिकल की पढ़ाई के साथ की UPSC की तैयारी

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर के भैया बहनों का शानदार प्रदर्शन Read More सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर के भैया बहनों का शानदार प्रदर्शन

12वीं कक्षा पूरी करने के बाद पूजा ने मेडिकल की पढ़ाई शुरू की। लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी। मेडिकल जैसे कठिन कोर्स के साथ UPSC की तैयारी करना आसान नहीं था, लेकिन पूजा ने हार नहीं मानी।

पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उबला छात्रों का गुस्सा Read More पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उबला छात्रों का गुस्सा

UPSC 2018 में बनीं IPS अधिकारी

लगातार मेहनत का नतीजा यह रहा कि पूजा गुप्ता ने UPSC CSE 2018 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 147 हासिल की। इस रैंक के साथ उनका चयन IPS सेवा में हुआ। हालांकि, यहां भी पूजा का सपना पूरा नहीं हुआ था, क्योंकि उनका लक्ष्य IAS बनना था।

IPS बनने के बाद भी नहीं छोड़ा IAS का सपना

IPS बनने के बाद भी पूजा गुप्ता संतुष्ट नहीं हुईं। उन्होंने दोबारा UPSC परीक्षा देने का फैसला किया। नौकरी के साथ तैयारी करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया।

UPSC 2020 में हासिल की AIR 42, बनीं IAS

पूजा गुप्ता की मेहनत रंग लाई और UPSC CSE 2020 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 42 हासिल की। इसी के साथ उनका IAS बनने का सपना आखिरकार पूरा हो गया। उन्होंने साबित कर दिया कि सच्ची लगन हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार