Haryana: हरियाणा में रोडवेज-स्कूल बस की टक्कर में छात्रा की मौत, जानें कहां हुआ हादसा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले में घने कोहरे का असर यातायात पर साफ देखा गया। झज्जर जिले के कालियावास गांव के पास स्कूल बस और रोडवेज बस के बीच हुए हादसे में दादरी जिले के आर्यन स्कूल की एक छात्रा की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में स्कूल बस में सवार करीब एक दर्जन छात्राएं घायल भी हुई हैं।

चरखी दादरी के आर्यन स्कूल की बस टूर के लिए झज्जर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद घायल छात्राओं को दादरी जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक छात्रा इशिका को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उसी दौरान रेवाड़ी रोड पर कुलाना चौक के समीप भी कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हुआ। दो बसें आपस में टकरा गईं, जिससे कई यात्री घायल हुए, जबकि एक बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब रेवाड़ी की ओर से झज्जर आ रही एक निजी सवारी बस आगे चल रही कंपनी की बस से पीछे से टकरा गई। अचानक हुई टक्कर के कारण सवारी बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं, जबकि बस ड्राइवर का पैर बस के अगले हिस्से में फंसकर बुरी तरह कुचल गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

झारखंड का अबुआ दिशोम बजट सिर्फ आंकड़ों की है बाजीगरी और जन-आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात : मनीष जायसवाल Read More झारखंड का अबुआ दिशोम बजट सिर्फ आंकड़ों की है बाजीगरी और जन-आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात : मनीष जायसवाल

ड्राइवर बेरी निवासी रवि ने बताया कि वे सवारियों को लेकर खाटू से झज्जर की ओर आ रहे थे। रास्ते में हाइवे पर बीच सड़क में खड़े ट्रक के कारण धुंध में अचानक टक्कर लग गई।

स्थानांतरित शिक्षक/शिक्षिकाओं का वेतन तथा सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का फरवरी माह का वेतन भुगतान होली से पूर्व हो Read More स्थानांतरित शिक्षक/शिक्षिकाओं का वेतन तथा सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का फरवरी माह का वेतन भुगतान होली से पूर्व हो

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामान्य अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र रेफर किया गया। हादसे के चलते झज्जर-रेवाड़ी रोड पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी।

विश्व हिन्दू परिषद के इंद्रप्रस्थ दिल्ली प्रांत के प्रिंट मीडिया प्रमुख के दायित्व पर मनोनीत किये गए स्वतंत्र सिंह भुल्लर Read More विश्व हिन्दू परिषद के इंद्रप्रस्थ दिल्ली प्रांत के प्रिंट मीडिया प्रमुख के दायित्व पर मनोनीत किये गए स्वतंत्र सिंह भुल्लर

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें