नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Success Story: 4 बार असफल होने के बाद भी पूजा रणावत ने नहीं मानी हार, पांचवें प्रयास में बनीं IRS अफसर
Success Story: कहते हैं कि मेहनत और धैर्य अगर साथ हों तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी आसान लगने लगती है। IRS ऑफिसर पूजा रणावत की UPSC यात्रा इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है। पूजा ने अपने सपने को कभी नहीं छोड़ा और लगातार असफलताओं के बाद भी डटी रहीं। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और आज वे आयकर विभाग में Deputy Commissioner के पद पर कार्यरत हैं।
कौन हैं पूजा रणावत?
पूजा रणावत मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे जिले के गोडवाड़ दुजाना गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव में की। बाद में वे फर्ग्युसन कॉलेज, पुणे पहुंचीं और वहां से Psychology में ग्रेजुएशन किया। साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने साबित किया कि सपनों को पूरा करने के लिए सिर्फ हिम्मत और मेहनत काफी है।

UPSC की तैयारी
Read More IAS Success Story: सोशल मीडिया से 3 साल की दूरी, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS अफसरकॉलेज के दिनों में ही पूजा रणावत ने UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्हें पता था कि यह परीक्षा लंबी और कठिन होती है, इसलिए शुरुआत जल्दी करनी जरूरी थी। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उन्होंने IGNOU से Political Science और International Relations में मास्टर डिग्री हासिल की।
लगातार 4 बार फेल
पूजा की UPSC यात्रा बिल्कुल आसान नहीं थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 2013 से लेकर शुरुआती चार प्रयासों में प्रीलिम्स पास नहीं किए। असफलताओं के बावजूद पूजा ने खुद को संभाला और ठान लिया कि चाहे कितनी भी बार असफलता मिले, वह पीछे नहीं हटेंगी।

पांचवें अटेम्प्ट में मिली सफलता
साल 2017 में पांचवें प्रयास में पूजा रणावत ने पूरे भारत में 258वीं रैंक हासिल की। यह रैंक उन्हें Indian Revenue Service (IRS) में नियुक्त होने के लिए पर्याप्त थी। आज वे आयकर विभाग में Deputy Commissioner के रूप में कार्यरत हैं। उनका संघर्ष और सफलता लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments