FasTag Annual Pass: वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, अब बिना रुकावट साल भर करें 200 टोल क्रॉसिंग

Sandeep Kumar  Picture
Published On

FasTag Annual Pass: अगर आप सड़क यात्राओं को बिना झंझट और स्मूद बनाना चाहते हैं, तो FasTag Annual Pass आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प है। इस पास के जरिए आप साल भर में 200 टोल क्रॉसिंग आराम से पार कर सकते हैं, वो भी बिना हर बार बैलेंस चेक किए या रिचार्ज की टेंशन के। इसे खरीदना बेहद आसान है और पूरी प्रक्रिया सिर्फ 5 मिनट में पूरी हो जाती है।

FasTag Annual Pass खरीदने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर

PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म! इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त Read More PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म! इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त

FasTag ID और लिंक्ड मोबाइल नंबर

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स

पूरी KYC के साथ एक्टिव FasTag

इफको फूलपुर में रन फॉर सेफ्टी’ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन। Read More इफको फूलपुर में रन फॉर सेफ्टी’ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

राजमार्ग यात्रा ऐप

UPI / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड

5 मिनट में ऐसे खरीदें FasTag Annual Pass

FasTag Annual Pass खरीदने की प्रक्रिया बेहद आसान है:

राजमार्ग यात्रा ऐप खोलें और FasTag लिंक्ड मोबाइल नंबर से साइन इन करें।

होम स्क्रीन पर Annual Pass ऑप्शन चुनें।

अपनी गाड़ी और FasTag की डिटेल्स दर्ज करें।

ऐप यह चेक करेगा कि आपकी गाड़ी इस पास के लिए योग्य है या नहीं।

शर्तें स्वीकार करें और पेमेंट पूरा करें।

पेमेंट के बाद पास तुरंत एक्टिव हो जाएगा।

जिनके पास Fastag नहीं हैवे कैसे खरीदें Annual Pass?

यदि आपके पास अभी Fastag नहीं है, तो पहले इसे खरीदना और एक्टिवेट करना होगा।

आप बैंकिंग ऐप्स या PhonePe जैसे प्लेटफॉर्म से नया Fastag ऑर्डर कर सकते हैं।

Fastag मिलने के बाद संबंधित ऐप से इसे एक्टिवेट करें।

फिर राजमार्ग यात्रा ऐप में Annual Pass खरीदें।

ऐप नहीं चल रहा? वेबसाइट से ऐसे खरीदें FasTag Annual Pass

अगर ऐप का इस्तेमाल संभव नहीं है, तो NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट से भी Annual Pass खरीदा जा सकता है। प्रक्रिया इस प्रकार है

गूगल पर "NHAI Fastag Annual Pass" सर्च करें।

मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करें।

FASTag Services पर क्लिक करें।

Annual Pass विकल्प चुनें।

गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें, सिस्टम FasTag खुद ढूंढ लेगा।

3000 रुपये का पेमेंट पूरा करें और पास तुरंत एक्टिव हो जाएगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments