Stale Roti: बासी रोटी खाने के ये हैं जबरदस्त फायदे, जानकर आप भी रोज खाने लगेंगे

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Stale Roti: तवे से उतरी गर्मा-गर्म रोटी हर किसी को पसंद आती है, लेकिन रात की बची हुई बासी रोटी का नाम सुनते ही अधिकतर लोग मुंह बना लेते हैं। कई लोग तो इसे खाने की बजाय जानवरों को डाल देते हैं। हालांकि पुराने समय से लोग सुबह उठकर बासी रोटी खाते आए हैं और इसके पीछे कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ छिपे हुए हैं। अगर आप भी इसे खाने से कतराते हैं तो इसके फायदे जरूर जान लें।

इम्युनिटी बूस्ट करती है

बासी रोटी का सही तरीके से सेवन आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि रात की रोटी को तेल में तड़का लगाकर या उस पर चीनी-मक्खन लगाकर खाने से उसके प्रीबायोटिक्स खत्म हो जाते हैं। इसलिए इसे बिना छौंक के साधारण तरीके से ही खाना अधिक फायदेमंद है।

पाचन को बनाती है बेहतर

“किशोर संबंधों में अक्सर लड़कों को भुगतने पड़ते हैं परिणाम”। Read More “किशोर संबंधों में अक्सर लड़कों को भुगतने पड़ते हैं परिणाम”।

अगर आपको कब्ज, गैस, पेट फूलना या एसिडिटी की समस्या रहती है तो सुबह बासी रोटी खाना मददगार हो सकता है। इसमें मौजूद रेजिस्टेंट स्टार्च पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट से जुड़ी कई परेशानियों से राहत दिलाता है।

LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़ गए रेट  Read More LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़ गए रेट

वेट लॉस में उपयोगी

मनोरमा की सफाई के लिएप्रशासन व समाजसेवियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न Read More मनोरमा की सफाई के लिएप्रशासन व समाजसेवियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न

बासी रोटी ताज़ी रोटी की तुलना में कम कैलोरी वाली होती है। यही कारण है कि वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इसे सुबह दूध या छाछ के साथ खाने से शरीर हल्का महसूस होता है और कैलोरी इनटेक नियंत्रित रहता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखती है

बह दूध के साथ बासी रोटी का सेवन ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है। यह खासतौर पर डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए अच्छा नाश्ता माना जाता है। बस इसका सेवन करते समय इसमें चीनी न डालें।

मांसपेशियों को बनाए मजबूत

गेहूं की बासी रोटी में मौजूद पोषक तत्व मसल्स को मजबूती देते हैं। वर्कआउट करने वाले लोग इसे अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। दूध के साथ सेवन करने पर इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments