Haryana Weather: हरियाणा में अगले 7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। पहली तारीख की सुबह कई जिलों में तापमान 1–2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि हिसार में बीती रात पारा गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अचानक आई इस ठंड ने लोगों को दिसंबर के शुरुआती दिनों में ही जनवरी जैसा अहसास करा दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री गिरा है, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान में भी तेजी से गिरावट आई है, जिसके कारण अब दिन के समय भी ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है।

HAU हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 1 से 3 दिसंबर के बीच रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से सुबह और शाम की ठंड और बढ़ेगी। 2 दिसंबर को सुबह धुंध छाई रहेगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।

इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 3 दिसंबर को धुंध और स्मॉग की स्थिति बनी रहेगी तथा दिन का तापमान घटकर 20 डिग्री और रात का तापमान 4–5 डिग्री तक आ सकता है।

संकट की घड़ी में संवेदनशील पहल Read More संकट की घड़ी में संवेदनशील पहल

4 दिसंबर को भी पूरा दिन मौसम धुंधला रहेगा। ठंडी हवाएं चलने के साथ दिन का तापमान करीब 22 डिग्री और रात का तापमान 5 डिग्री के आसपास रहेगा। 5 दिसंबर को धुंध और प्रदूषण दोनों का असर बना रहेगा, इस दौरान दिन का तापमान लगभग 24 डिग्री और रात का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। 6 दिसंबर को सुबह-शाम ठंडी हवाएं प्रभाव दिखाएंगी और इस दिन पारा दिन में 20 डिग्री तथा रात में 5–8 डिग्री के बीच रह सकता है।

Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं-पुलिस के बीच झड़प, मनरेगा योजना को लेकर हो रहा था प्रदर्शन  Read More Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं-पुलिस के बीच झड़प, मनरेगा योजना को लेकर हो रहा था प्रदर्शन

7 दिसंबर को मौसम में हल्का सुधार होने की उम्मीद है, हालांकि धुंध बनी रह सकती है। इस दिन दिन का तापमान लगभग 22 डिग्री और रात का तापमान 7–10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 8 दिसंबर को हल्की धूप या आंशिक धुंधला मौसम देखने को मिल सकता है। तेज हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री तक जा सकता है, जबकि रात का तापमान करीब 10 डिग्री रहने की उम्मीद है।

शिक्षक संघ ने 03 मार्च को होली के अवकाश की मांग Read More शिक्षक संघ ने 03 मार्च को होली के अवकाश की मांग

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें