Rule Change: आज से बदले कई बड़े नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Rule Change From 1 December: 1 दिसंबर 2025 से देशभर में कई महत्वपूर्ण नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के दैनिक जीवन, खर्चों, और सुविधाओं पर पड़ने वाला है। गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर आधार अपडेट, ट्रैफिक नियम, EPFO प्रक्रियाएँ और GST सिस्टमइन सभी में बदलाव लागू हो चुके हैं। महीने की शुरुआत के साथ लागू हुए ये नए प्रावधान सीधे आपकी जेब और रोज़मर्रा की जरूरतों को प्रभावित करेंगे।

LPG और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव

महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी पेट्रोलियम कंपनियों ने LPG की कीमतों की समीक्षा की है। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की कटौती की गई है, जो 1 दिसंबर से लागू हो चुकी है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

झांसी छावनी क्षेत्र में खुले में कचरा डंपिंग का मामला, MRF सेंटर को लेकर नगर निगम–छावनी परिषद आमने-सामने Read More झांसी छावनी क्षेत्र में खुले में कचरा डंपिंग का मामला, MRF सेंटर को लेकर नगर निगम–छावनी परिषद आमने-सामने

आधार अपडेट प्रक्रिया हुई आसान

मनोरमा की सफाई के लिएप्रशासन व समाजसेवियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न Read More मनोरमा की सफाई के लिएप्रशासन व समाजसेवियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न

1 दिसंबर से आधार कार्ड संबंधी नियमों में अहम बदलाव लागू हो गए हैं। अब नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी ऑनलाइन आसानी से अपडेट की जा सकेगी। नए सिस्टम में डेटा का सत्यापन PAN, पासपोर्ट जैसे सरकारी दस्तावेजों से किया जाएगा। UIDAI ने एक नया आधार ऐप भी लॉन्च किया है, जिससे अपडेट प्रक्रिया और सरल हो जाएगी।

PM Kisan Yojana: इन लोगों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें वजह  Read More PM Kisan Yojana: इन लोगों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें वजह

ट्रैफिक और वाहन नियमों में बदलाव

कई राज्यों ने ट्रैफिक व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए नए प्रावधान लागू किए हैं। ऑनलाइन चालान भुगतान करने पर अब अतिरिक्त प्रोसेसिंग शुल्क देना पड़ सकता है। PUC (प्रदूषण प्रमाणपत्र) न होने पर जुर्माने की राशि बढ़ाई गई है

EPFO से जुड़े नए अपडेट लागू

कर्मचारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए EPFO ने 1 दिसंबर से कुछ प्रक्रियाओं में बदलाव किया है। UAN-KYC लिंकिंग, ई-नॉमिनेशन, मासिक पेंशन अपडेट समेत इन सभी प्रक्रियाओं को सख्त किया गया है। ध्यान रहे कि यदि नॉमिनेशन पूरा नहीं है, तो कर्मचारी को क्लेम में परेशानी आ सकती है।

ऑनलाइन सेवाओं और GST सिस्टम में सुधार

डिजिटल बिज़नेस को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने कई नए बदलाव लागू किए हैं। ई-कॉमर्स कारोबार और छोटे व्यापारियों के लिए GST नियमों को संशोधित किया गया है। GSTR-1 और GSTR-3B फाइलिंग का नया कैलेंडर लागू किया गया है। कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई TCS/TDS दरें लागू की गई हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार