Kal Ka Rashifal: कल मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भविष्यफल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Rashifal: 2 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों और चुनौतियों से भरा रहेगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में अलग-अलग राशियों के लिए समय अलग-अलग रहेगा। आइए पढ़ते हैं कल का राशिफल-

मेष राशि

कल का दिन मिला-जुला रहेगाकाम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे। नए तरीकों से कार्य पूरा करने में सफलता मिलेगी। व्यवसायियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए वाहन का सुख मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का सानिध्य विद्यार्थियों के लिए लाभदायक रहेगा।

वृष राशि

दिन की शुरुआत शांत मन से होगी। धन में वृद्धि के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, तली-भुनी चीजों से परहेज करें। कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक समाधान मिल जाएगा। फालतू बातों से दूर रहें। महिलाएँ ऑनलाइन कोई नई रेसिपी सीख सकती हैं।

मिथुन राशि

कल का दिन व्यस्त रहेगा। छात्रों को काम टालना नहीं चाहिए। नए विषयों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों की सहायता से आय के नए साधन बनेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रिश्तेदारों के घर दावत का आनंद मिलेगा।

कर्क राशि

दिन अच्छा रहेगा। परिवार का महत्व महसूस होगा। किसी महत्वपूर्ण जगह से बुलावा मिल सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से योजना सफल होगी। जरूरत का पैसा किसी करीबी से प्राप्त होगा। शाम दोस्तों के साथ बितेगी, पर स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि

दिनचर्या अच्छी रहेगी। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाएँ बढ़ेंगी। ऑनलाइन बिजनेस करने वालों की आय में वृद्धि होगी। कल आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगेइवेंट मैनेजमेंट के छात्रों को नया अवसर मिलेगा

कन्या राशि

दिन बदलाव से भरा रहेगापैतृक व्यवसाय में बदलाव के लिए पिता से चर्चा करेंगेपड़ोस में भजन-कीर्तन में शामिल होंगेवाणी में मधुरता बनी रहेगी। राजनीति में सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में दबाव और घर में अनबन के कारण तनाव संभव है।

तुला राशि

दिन शुभ रहेगा। माता-पिता से मन की बातें साझा करें। घर से दूर पढ़ रहे छात्र परिवार से मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी लाभदायक रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। दूरसंचार से शुभ समाचार मिल सकते हैं। धन स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि

दिन अनुकूल रहेगा। मौसम परिवर्तन से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। लेखन क्षेत्र वालों के लिए शुभ समाचार मिल सकते हैं।

धनु राशि

दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होंगे। संबंधियों से तालमेल अच्छा रहेगा। असहाय की सहायता करने का अवसर मिलेगा। थीम पार्क घूमने की योजना बन सकती है। सिलाई का काम करने वालों को लाभ होगा।

मकर राशि

दिन ठीक-ठाक रहेगा। नेगेटिव सोच उदासी का कारण बन सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बनाने के लिए सकारात्मक बने रहें। बच्चे उम्मीद पर खरे नहीं उतर सकते, लेकिन उन्हें प्रोत्साहित करें। रुका हुआ धन मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

दिन सामान्य रहेगा। किसी मामले में अपनी समझ का उपयोग करें। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। धन खर्च पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मीन राशि

कल मन में नई उमंग और उत्साह रहेगा। हर काम दिल से करेंगे। नया अनुभव मिलेगा। मानसिक परेशानियाँ दूर होंगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। विवाद से बचें। रिश्तेदारों के आगमन से घर में खुशियाँ बढ़ेंगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments