नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS-IPS अधिकारियों के हुए तबादले
Haryana IAS IPS Transfer: हरियाणा सरकार ने रविवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS और IPS अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले किए। सरकार द्वारा जारी आदेश में कई अहम विभागों के प्रमुख बदल दिए गए हैं और कुल मिलाकर 20 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
इस फेरबदल में IAS विकास गुप्ता (बैच 1992) भारत सरकार से प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाए गए हैं। इसके साथ ही IAS विजय सिंह दहिया (बैच 2001) को खेल विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। वह यह दायित्व अपने वर्तमान पदों के अतिरिक्त संभालेंगे। उन्होंने यह जिम्मेदारी IPS नवदीप सिंह विर्क से संभाली है।
इसी क्रम में IAS महेंद्र पाल (बैच 2017) को हिसार का नया उपायुक्त बनाया गया है। वहीं, वर्तमान हिसार डीसी IAS अनीश यादव (बैच 2014) को विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी रवि प्रकाश गुप्ता को हिसार मंडल का नया मंडल आयुक्त बनाया गया है।
सरकार ने चार जिलों के उपायुक्त भी बदल दिए हैं। यमुनानगर में अब नए डीसी के रूप में IAS प्रीति की नियुक्ति की गई है, जहां पहले पार्थ गुप्ता डीसी थे। हिसार में महेंद्र पाल ने अनीश यादव की जगह पदभार संभाला है। फरीदाबाद में अब IAS आयुष सिन्हा नए उपायुक्त होंगे, इससे पहले यहां IAS विक्रम डीसी थे। वहीं कैथल में IAS अपराजिता को डीसी बनाया गया है, जहां पहले IAS प्रीति यह जिम्मेदारी निभा रही थीं।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments