Hisar Airport: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट में नया विंटर शेड्यूल जारी, जयपुर, अयोध्या और दिल्ली के लिए फ्लाइट बढ़ीं

Hisar Airport: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट में नया विंटर शेड्यूल जारी, जयपुर, अयोध्या और दिल्ली के लिए फ्लाइट बढ़ीं

Hisar Airport: हरियाणा के हिसार हवाई अड्डे को देश के हवाई नेटवर्क में और मजबूत बनाने की तैयारी चल रही है। इस साल 26 अक्टूबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक चलने वाले विंटर सीजन में हिसार में उड़ानों की संख्या पिछले साल की तुलना में लगभग 6% बढ़ाई जाएगी। हालांकि नया फ्लाइट शेड्यूल 26 नवंबर से लागू हुआ है।

हिसार एयरपोर्ट को मिलेगा फायदा

नए शेड्यूल के लागू होने से हिसार हवाई अड्डे की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इससे यात्रियों को अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ानें मिलेंगी और एयरलाइंस को नए रूट पर ऑपरेशन करने का अवसर मिलेगा। इससे दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे शहरों को ग्लोबल एविएशन हब बनने में मदद मिलेगी।

नवंबर से बढ़ेगी फ्लाइट संख्या

Haryana: हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर आवेदन शुरू, दिक्कतों के चलते HSSC ने जारी किया टोल-फ्री नंबर Read More Haryana: हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर आवेदन शुरू, दिक्कतों के चलते HSSC ने जारी किया टोल-फ्री नंबर

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट में नया विंटर शेड्यूल 26 नवंबर से लागू हुआ है। इसके तहत हिसार-जयपुर, हिसार-अयोध्या और हिसार-दिल्ली फ्लाइट अब सप्ताह में दो बार संचालित होंगी। वहीं हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगी।

Haryana Govt Employees: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी को लेकर आया ये बड़ा आदेश Read More Haryana Govt Employees: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी को लेकर आया ये बड़ा आदेश

पहले की तुलना में बदलाव

Court Bharti: हरियाणा की इस कोर्ट में क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन Read More Court Bharti: हरियाणा की इस कोर्ट में क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

पहले हिसार-अयोध्या, हिसार-दिल्ली और हिसार-जयपुर फ्लाइट केवल सप्ताह में एक दिन ही उड़ान भरती थीं। चंडीगढ़ फ्लाइट सप्ताह में दो दिन यानी बुधवार और शनिवार उड़ान भरती थी। फिलहाल हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट शुरू करने की योजना नहीं बनाई गई है।

आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, नया शेड्यूल एयरलाइंस के रीजनल कनेक्टिविटी विस्तार और टियर-2 व टियर-3 शहरों में बेहतर कनेक्टिविटी पर केंद्रित है। हिसार, अमरावती, पूर्णिया और रूपसी के जुड़ने से स्थानीय और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

रीजनल कनेक्टिविटी का विस्तार

देशभर के 126 हवाई अड्डों से कुल 26,495 साप्ताहिक उड़ानों को मंजूरी दी गई है। ग्रीष्मकालीन अनुसूची 2025 में 129 हवाई अड्डों से 25,610 उड़ानों का संचालन हुआ था। हिसार और अमरावती जैसे नए हवाई अड्डे रीजनल कनेक्टिविटी के विस्तार को दर्शाते हैं। वहीं सर्दियों के मौसम में अलीगढ़, मुरादाबाद, चित्रकूट, भावनगर, लुधियाना, पाकयोंग और श्रावस्ती हवाई अड्डों पर फ्लाइट संचालन स्थगित कर दिया गया है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel