HPSC Result 2025: हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का रिजल्ट हुआ जारी, यहां करें चेक

Sandeep Kumar  Picture
Published On

HPSC Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कालेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में पॉलिटिकल साइंस विषय का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट रिज़ल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 173 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए योग्य घोषित किया है। यह भर्ती प्रक्रिया मई 2024 में शुरू हुई थी, जिसमें पॉलिटिकल साइंस विषय के 81 पदों पर चयन होना है। इन पदों में 40 जनरल, 8 ओएससी, 7 डीएससी, 14 बीसीए, 5 बीसीबी और 7 ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आरक्षित थे। इस भर्ती के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट 20 जुलाई को आयोजित किया गया था।

जारी किए गए परिणाम में यह भी सामने आया कि कुल चयनित उम्मीदवारों में 13 ऐसे हैं, जो रिजर्व कैटेगरी से जनरल कैटेगरी में पहुंचे हैं। वहीं 7 उम्मीदवारों को हाईकोर्ट के आदेश पर प्रोविजनल तौर पर इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है। ऐसे उम्मीदवार इंटरव्यू तक तो शामिल रहेंगे, लेकिन उनका अंतिम चयन कोर्ट के निर्णय पर निर्भर करेगा।

resultsktappoliticalsci28112025page-0001_1764470779

Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पैक्स रजिस्ट्रार और इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार Read More Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पैक्स रजिस्ट्रार और इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

शिक्षक संघ ने 03 मार्च को होली के अवकाश की मांग Read More शिक्षक संघ ने 03 मार्च को होली के अवकाश की मांग

अब चयनित 173 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि HPSC ने इंटरव्यू की तिथि संबंधी नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि दिसंबर 2025 में पॉलिटिकल साइंस विषय के इंटरव्यू आयोजित हो सकते हैं।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने UGC कानून को लेकर प्रेस वार्ता की Read More अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने UGC कानून को लेकर प्रेस वार्ता की

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें