धनवार पंचायत के लठिया गाँव निवासी सुजीत कुमार यादव को मिला सहायक आचार्य का नियुक्ति पत्र 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरही
 
अबुआ सरकार के प्रथम वर्ष के पूर्ण होने तथा झारखण्ड राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। रांची के मोरहाबादी मैदान में हुए इस भव्य आयोजन में शिक्षा विभाग, जेपीएससी और अन्य विभागों के अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर सौंपे गए। इसी क्रम में बरही प्रखंड अंतर्गत धनवार पंचायत के लठिया गाँव निवासी सुजीत कुमार यादव को सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
 
नियुक्ति की सूचना मिलते ही परिवार एवं पूरे इलाके में हर्ष की लहर फैल गई। स्थानीय मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सुजीत कुमार यादव की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। यह न केवल उनके परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।
 
समाजसेवी ममता देवी ने सुजीत को बधाई देते हुए कहा की सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देकर उनके सपनों को पंख लगाए जा रहे हैं। सुजीत कुमार यादव जैसे मेधावी युवा हमारे क्षेत्र की प्रेरणा हैं। उनकी नियुक्ति से गांव के अन्य युवाओं को भी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति नई प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ने से गांव और समाज दोनों का विकास तेज़ी से होगा।
 
इस अवसर पर बधाई देने वालों में मंटु यादव उर्फ़ जीतेंद्र यादव, उपमुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा, ब्रह्मदेव यादव, प्रकाश साव, अजय कुशवाहा, उमेश यादव, शिवाली यादव, किशोर यादव, संतोष यादव, सुबोध यादव, विनय गोप, अशोक यादव, दिनेश यादव, रामदेव यादव, मेघलाला यादव, रविंदर यादव, रामजी प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, नरेश प्रसाद, विकास यादव, तिलक यादव सहित कई ग्रामीण शामिल थे। नियुक्ति के बाद सुजीत के घर में जश्न का माहौल है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें