Bhojpuri Song: अंकुश राजा का गाना यूट्यूब पर धमाल, ‘सड़िया करिया’ बना सुपरहिट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Bhojpuri Song: भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर ब्रदर्स अंकुश राजा का गाना ‘सड़िया करिया’ इन दिनों यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। लगभग 11 महीने पहले आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने ने शानदार सफलता हासिल की है।

खबर लिखे जाने तक इसे 241 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। रिलीज के महीनों बाद भी इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस बड़ी संख्या में इस गाने पर रील बनाकर शेयर कर रहे हैं और इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। गाने में अनीशा पांडे के साथ अंकुश राजा की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

अनीशा और अंकुश की हिट ऑन-स्क्रीन जोड़ी

खेलो इंडिया तीरंदाजी महिला प्रतियोगिता में अशोक गुप्ता ऑफिशियल नियुक्त Read More खेलो इंडिया तीरंदाजी महिला प्रतियोगिता में अशोक गुप्ता ऑफिशियल नियुक्त

गाने का गांव वाला माहौल, रंग-बिरंगे सेट और आकर्षक सिनेमैटोग्राफी इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं। अंकुश राजा की मुस्कान और उनका स्टाइलिश अंदाज दर्शकों का मन जीत रहा है। वहीं अनीशा पांडे की मासूमियत और बेहतरीन एक्सप्रेशन गाने को और खास बनाते हैं। 7 दिसंबर 2024 को रिलीज हुए इस गाने को अंकुश राजा और करिश्मा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

सोनांचल कप वाराणसी रेलवे के सामने पस्त हुई सोनपुर बिहार की टीम, 10 विकेट से दर्ज की शानदार जीत Read More सोनांचल कप वाराणसी रेलवे के सामने पस्त हुई सोनपुर बिहार की टीम, 10 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

अंकुश राजा की बढ़ती लोकप्रियता

सोनांचल कप कुलदीप के तूफानी शतक से वोट्रेक्स ने आगरा को दी करारी शिकस्त, 105 रनों से जीता क्वार्टर फाइनल Read More सोनांचल कप कुलदीप के तूफानी शतक से वोट्रेक्स ने आगरा को दी करारी शिकस्त, 105 रनों से जीता क्वार्टर फाइनल

गाने के बोल यादव लल्लू ने लिखे हैं और संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। इसका रोमांटिक फ्लेवर और दिल छू लेने वाले बोल दर्शकों के दिलों में गहरा असर छोड़ते हैं। पिछले कुछ वर्षों में अंकुश राजा ने कई हिट गाने दिए हैं, औरसड़िया करियाउनकी फैन-फेवरेट लिस्ट में तेजी से शामिल हो गया है

241 मिलियन व्यूज यह साबित करते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री में केवल पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ही नहीं, बल्कि अंकुश राजा भी अपार लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं और उनके गानों की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments