Haryana: हरियाणा में चलती रोडवेज बस का स्टीयरिंग फेल, बाल बाल बचीं 36 जानें

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में पानीपत टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरियाणा रोडवेज की रोहतक से चंडीगढ़ जा रही बस का अचानक स्टीयरिंग फेल हो गया। बस में कुल 36 यात्री सवार थे। संकट की इस स्थिति में ड्राइवर की सूझबूझ और शांत दिमाग ने सभी यात्रियों की जान बचा ली।

ड्राइवर ने पहले यात्रियों को किया अलर्ट

बस के चालक सुरेंद्र के अनुसार, वह करीब सुबह 5:30 बजे रोहतक से चंडीगढ़ के लिए निकला था। पानीपत बस स्टैंड से यात्रियों को बैठाने के बाद, टोल प्लाजा से लगभग एक किलोमीटर पहले उसे अहसास हुआ कि बस का स्टीयरिंग जवाब दे चुका है। स्थिति को समझते हुए सुरेंद्र ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को तुरंत चेतावनी दी कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि उन्हें अचानक ब्रेक लगाने पड़ सकते हैं।

डिवाइडर से टकराकर रोकी बस

Haryana: हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये Read More Haryana: हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये

सुरेंद्र ने धीरे-धीरे गति नियंत्रित कर बस को डिवाइडर की ओर मोड़ा और ब्रेक लगाते हुए बस को डिवाइडर से टकराकर रोक दिया। बस रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड तक पहुंच गई, लेकिन समय रहते नियंत्रण में होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Haryana: हरियाणा बोर्ड 10वीं का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू Read More Haryana: हरियाणा बोर्ड 10वीं का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू

सभी यात्री सुरक्षित, दूसरी बस से भेजा गया आगे

Haryana: हरियाणा के हिसार में इनकम टैक्स विभाग की रेड, जानें पूरा मामला Read More Haryana: हरियाणा के हिसार में इनकम टैक्स विभाग की रेड, जानें पूरा मामला

घटना में बस में सवार सभी 36 यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। बाद में यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें