नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा के सिरसा में बेटे ने मां और उसके प्रेमी की हत्या की, पुलिस जांच में जुटी
Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में एक युवक ने अपनी मां और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात गांव सिकंदरपुर में करीब 2 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, महिला के पड़ोसी और प्रेमी लेखराज उस रात महिला के घर आया था।
महिला के बेटे राजकुमार को इस बात का पता चल गया और उसने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उसने अपनी मां और लेखराज का गला दबा दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद राजकुमार ने अपनी मां का शव गाड़ी में रखकर थाने पहुंचा दिया, जिससे पुलिस हैरान रह गई।
महिला की पहचान 55 वर्षीय अंगूरी देवी के रूप में हुई है। घटना की जांच के लिए पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई है और जानकारी जुटा रही है।
सदर थाना के सब इंस्पेक्टर लेखराज ने बताया कि उस समय राजकुमार, उसकी पत्नी और बच्चे घर में मौजूद थे। राजकुमार के पिता कुछ समय से बाहर थे। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments