Rajasthan: सर्दियों में ये जैकेट पहनते ही होगी गिरफ़्तारी, जानें क्या है वजह
क्यों लगी इस जैकेट पर रोक?
राजस्थान पुलिस पिछले कई वर्षों से गैंगस्टर्स के खिलाफ जंग छेड़े हुए है। पुलिस का कहना है कि कई युवा कुख्यात अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं और उनके कपड़ों व स्टाइल को कॉपी कर ‘रोब’ जमाने की कोशिश करते हैं।
Read More Haryana: हरियाणा सरकार का हरिजन और गिरिजन शब्दों को लेकर बड़ा आदेश, जारी हुआ ये नोटिफिकेशनजिस जैकेट पर कार्रवाई की गई है, वह बिल्कुल उसी डिजाइन और रंग की है, जिसे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अपनी वायरल तस्वीरों में पहने हुए दिखता है। जैकेट पर छोटे अक्षरों में उसका नाम लिखा हुआ है, जहां आमतौर पर किसी ब्रांड का लोगो होता है। पुलिस का मानना है कि इससे अपराधियों का महिमामंडन होता है और युवा गलत दिशा में प्रेरित हो सकते हैं।
3 लोग गिरफ्तार, पहनने पर भी होगी कार्रवाई
कोटपूतली कस्बे के सिटी प्लाज़ा में पुलिस ने छापेमारी कर तीन दुकानदारों कृष्ण उर्फ गुड्डू, संजय सैनी और सुरेश चंद शर्मा को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने साफ कर दिया है कि सिर्फ बेचने वाले ही नहीं, बल्कि अगर कोई ऐसी जैकेट पहने हुआ मिला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
35 जैकेट जब्त, निर्माता की तलाश जारी
पुलिस ने दुकानों से ‘लॉरेंस ब्रांड’ की 35 जैकेट जब्त की हैं।अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध ‘ब्रांडिंग’ वाली जैकेट को कौन निर्माता बनाकर बाज़ार में सप्लाई कर रहा है। संबंधित कंपनी या व्यक्ति पर भी जल्द सख्त कार्रवाई हो सकती है।
एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने कहा कि अपराधियों को आइकन बनाना समाज के लिए बेहद खतरनाक है। इससे युवा गुमराह होते हैं और अपराध को बढ़ावा मिलता है। पुलिस ने साफ कहा है कि आगे भी ऐसे मामलों में अभियान जारी रहेगा और गैंगस्टर्स का प्रचार-प्रसार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Comment List