नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गौर थाना क्षेत्र में फिर दिखी दबंग की दबंगई लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई 3 लोग गंभीर रूप से घायल
पूर्व में गौर पुलिस कार्रवाई करती तो दबंगों के हौसले बुलंद नहीं होते दोबारा जमीन कब्जा को लेकर मारपीट ना होता दबंग का साथ दे रहे गौर पुलिस
बस्ती। बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र क्षेत्र के बलुआ गांव मैं दबंगों द्वारा जमीन कब्जा को लेकर एक परिवार की पांच सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया पुलिस पिछली बार कार्रवाई करती तो ऐसी घटना दोबारा ना घटती है पुलिस किसी गंभीर घटना का इंतजार कर रहे हैं सवाल या खड़ा हो रहा है दबंग पर कार्रवाई न होने से दबंग के हौसले पड़ गए हैं एक बार फिर दबंगई का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दबंगों द्वारा महिलाओं और पुरुषों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते हुए साफ देखा जा सकता है। घटना में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
पीड़ितों का आरोप पहले भी कर चुके हैं मारपीट, कार्रवाई न होने से बढ़े हौसलेपीड़ितों ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की मारपीट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन उचित कार्रवाई न होने से उनके हौसले इतने बढ़ गए कि उन्होंने दोबारा हमला कर दिया। जमीन विवाद को लेकर पुलिस सक्रिय नहीं दिखी इसलिए दोबारा घटना घट गई इससे पुलिस की लापरवाही साबित होती हैजमीन पर कब्जे की कोशिश से जुड़ा विवादसूत्रों के मुताबिक आरोपी पहले सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। अब वे निजी जमीन पर भी अवैध कब्जा जमाने की कोशिश में लगे हुए थे। इसी विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।
दबंग के आगे पुलिस लापरवाही नजर आ रही है बड़ी घटनाएं घट सकती हैं ऐसे पुलिस कर शैली पर सवाल उठ रहे हैंवीडियो वायरल होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाललगातार हो रही घटनाएं और अब वायरल वीडियो पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि यदि पहले ही कड़ी कार्रवाई होती, तो यह घटना दोबारा नहीं होती। गौर थाना क्षेत्र के मजरा बलुआ गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखना यह है की पुलिस जांच करके दबंग के ऊपर कठोर कार्रवाई करती है कि नहीं।

Comments