Haryana: हरियाणा में डीएलएड परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, यहां करें चेक

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana D.El.Ed Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने सितंबर-अक्टूबर 2025 में हुई डीएलएड (Diploma in Elementary Education) परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार और उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों को परिणाम देखने की जानकारी दी।

नतीजे बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध हैं। छात्र वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा में 2022 से 2026 बैच के फ्रेश और रि-अपीयर छात्र शामिल हुए थे, साथ ही 2020-22 और 2021-23 बैच के छात्रों को मर्सी चांस भी दिया गया था।

कुल छात्रों की संख्या और पास प्रतिशत

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अधिकतर ट्रांसपोर्टर कारोबार कर रहे हैं Read More सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अधिकतर ट्रांसपोर्टर कारोबार कर रहे हैं

प्रदेशभर में इस परीक्षा में कुल 23,628 छात्र-अध्यापक शामिल हुए। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022-24 प्रथम वर्ष (री-अपीयर) में 457 छात्र थे, जिनमें से 296 उत्तीर्ण हुए (पास प्रतिशत 64.77)। द्वितीय वर्ष में 1102 छात्र थे, जिनमें 879 उत्तीर्ण हुए (पास प्रतिशत 79.76)।

दुबई में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी Read More दुबई में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी

डीएलएड प्रवेश वर्ष 2023-25 प्रथम वर्ष (री-अपीयर) में 385 छात्र शामिल हुए, जिनमें 252 पास हुए (65.45%), जबकि द्वितीय वर्ष (नियमित) में 1594 छात्र थे, जिनमें 985 उत्तीर्ण हुए (61.79%)। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष (नियमित) में 19,993 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 13,214 पास हुए (66.09%)।

Haryana: हरियाणा के हिसार में इनकम टैक्स विभाग की रेड, जानें पूरा मामला Read More Haryana: हरियाणा के हिसार में इनकम टैक्स विभाग की रेड, जानें पूरा मामला

मर्सी चांस वाले बैच की पास प्रतिशतता भी उच्च रही। 2020-22 प्रथम वर्ष की पास प्रतिशतता 80% और द्वितीय वर्ष 100% रही। 2021-23 प्रथम वर्ष में 71.43% और द्वितीय वर्ष में 88.89% छात्र उत्तीर्ण हुए।

रि-अपीयर छात्रों की आगामी परीक्षा

री-अपीयर छात्र 5 दिसंबर से संबंधित शिक्षण संस्थान की लॉगिन आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन छात्रों की परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित होगी।

प्रत्येक विषय के लिए रि-अपीयर परीक्षा शुल्क 800 रुपए है। यदि कोई छात्र एक से अधिक विषयों में रि-अपीयर है, तो प्रति अतिरिक्त विषय 200 रुपए शुल्क लगेगा। अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000 रुपए प्रति छात्र होगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें