उसका में चौबीस घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। विद्युत पोल गिर जाने से उसका बाजार सहित  ग्रामीण क्षेत्रों में  चौबीस घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे लोगो को पानी और मोबाइल चार्जिंग के लिए काफी परेशान होना पड़ा। क्षेत्र के हाथीवढ़ ताल में 33 000 वोल्ट का विद्युत पोल गिर जाने से रविवार की शाम सात बजे से विद्युत आपूर्ति ठप है और सोमवार देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे विद्युत उपभोक्ता काफी परेशान रहे।
 
बिजली न रहने से कस्बा के दुकानदार शाम होते है दुकानों को बंद करके घर चले गए।  इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र उसका बाजार के अवर अभियंता कायम सिंह ने बताया कि विद्युत पोलो को ठीक कराया जा रहा है । जल्द ही विद्युत व्यवस्था बाहल हो जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments