Dharmendra Death: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का हुआ निधन, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। “ही-मैन” के नाम से मशहूर धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कुछ समय के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें घर ले जाकर इलाज किया जा रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था।

धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर 2025 को नियमित चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 10 नवंबर को उनकी तबीयत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उनके पूरे परिवार हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल, राजवीर देओल और अभय देओल उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।

धर्मेंद्र से मिलने सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा और अमीषा पटेल भी अस्पताल पहुंचे।

लखनऊ पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, तीन सहयोगी भी गिरफ्त में Read More लखनऊ पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, तीन सहयोगी भी गिरफ्त में

धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में की थी। उनकी पहली फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे थी, इसके बाद उन्होंने बॉय फ्रेंड (1961) में सपोर्टिंग रोल निभाया। उनका करियर लगभग 65 साल लंबा रहा, जिसमें उन्होंने कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी, जैसे: फूल और पत्थर (1966), सीता और गीता (1972), जुगनू (1973), यादों की बारात (1973), शोले (1975), चुपके-चुपके (1975), धरमवीर (1977)।

होली विवाद की चिंगारी बनी हत्या का कारण वृद्ध को गोली मारकर उतारा मौत के घाट Read More होली विवाद की चिंगारी बनी हत्या का कारण वृद्ध को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

धर्मेंद्र की 2023 में आई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में उनका कैरेक्टर काफी चर्चा में रहा। खासकर शबाना आजमी के साथ उनका किस सीन खबरों में रहा।

ओबरा में तेज रफ्तार टोयोटा का तांडव, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान Read More ओबरा में तेज रफ्तार टोयोटा का तांडव, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान

धर्मेंद्र अपनी 89 साल की उम्र में भी काम कर रहे थे। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ इसी साल रिलीज होगी। इस फिल्म में उन्होंने अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभाया है। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।

धर्मेंद्र ने अपनी पर्सनल लाइफ में दो शादियां कीं। पहली शादी प्रकाश कौर से हुई, जिनसे उन्हें चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल हुईं। दूसरी शादी उन्होंने हेमा मालिनी से की, जिससे उन्हें दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हुईं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments