Haryana: हरियाणा में महिला पुलिसकर्मी को किया गया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने एक किन्नर की शिकायत पर त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला पुलिस कर्मी को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। किन्नर ने मंत्री विज को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई, जिसमें महिला पुलिसकर्मी द्वारा उसके साथ अभद्र भाषा में की गई बातचीत शामिल थी। रिकॉर्डिंग सुनते ही मंत्री ने मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत कदम उठाया।

घटना शनिवार की है, जब मंत्री अनिल विज अपने अंबाला स्थित आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान एक किन्नर वहां पहुंची और महिला थाने की एक अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के साथ प्रस्तुत ऑडियो रिकॉर्डिंग को सुनकर मंत्री विज ने मौके पर ही अंबाला एसपी को फोन किया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री विज ने कहा कि पुलिस का मुख्य काम जनता की सेवा करना है, न कि उनके साथ बदसलूकी करना। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी नागरिक—चाहे वह आम हो या खास—के साथ गलत व्यवहार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी को निर्देश मिलने के बाद संबंधित महिला पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें