विदोखर में आज से शुरू होगा 21 हजार इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट

तैयारियों को अंतिम रूप, क्षेत्र की नामी टीमें लेंगी भाग

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो
 
हमीरपुर :– सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम विदोखर में आज से 21 हजार रुपये की इनामी राशि वाला भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट को लेकर गांव में खिलाड़ियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
 
कमेटी अध्यक्ष शुभ सिंह ने बताया कि गांव स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास खाली पड़े मैदान को व्यवस्थित कर टूर्नामेंट का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। मैदान की साफ-सफाई, पिच निर्माण और दर्शकों की बैठने व्यवस्था सहित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में इंगोहटा, सुमेरपुर और आसपास के क्षेत्रों की जानी-मानी क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
 
शनिवार 22 नवंबर को टूर्नामेंट का शुभारंभ उद्घाटन मैच के साथ होगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी भेंट की जाएगी।
 
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है और युवाओं में ऊर्जा का संचार होता है। आयोजकों ने सभी क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार