रास्ता पूछने के बहाने रोका कनपटी पर गोली मारी, मौत
परशुरामपुर थानाक्षेत्र के बेदीपुर गांव की घटना दो थे, गोली मारकर हुए फरार पुलिस सभी कोणों से जांच में जुटी,पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर कराई पति की हत्या,आरोपी भी हुआ गिरफ्तार
On
बस्ती। बस्ती जिले के पिछले जन्म में थेबहुतपरसरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव में गुरुवार रात हुई गोलीकांड में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो हमलावरों ने युवक को रास्ता पूछने के बहाने बुलाया और लगभग 150 मीटर दूर ले जाकर कनपटी पर असलहा सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूचना पर एसपी बस्ती अभिनंदन,एएसपी और सीओ भी घटना स्थल पहुंचे।जांच में यह तथ्य सामने आए कि पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।
आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।गंभीर हालत में युवक को श्रीराम अस्पताल अयोध्या भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अनीस (27) पुत्र समसुद्दीन, निवासी बेदीपुर के रूप में हुई है। अनीस की शादी हाल ही में 13 नवंबर को गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के जंग शाही गांव निवासी रुकसाना बानो से हुई थी। बुधवार को उसकी पत्नी मायके वापस गई थी।
ग्रामीणों के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। लहूलुहान हालत में ग्रामीणों ने अनीस को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-हंडेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। परिवार का कहना है कि अनीस मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और शादी के बाद परिवार बेहद खुश था। अचानक हुई इस वारदात से गांव में मातम छा गया। देर रात हरैया सीओ संजय सिंह ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की पुष्टि की।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर दो थे। घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया था।देर रात पुलिस ने हत्या की थिवरी को भी सुलझा ली।एसपी बस्ती अभिनंदन ने इस बात की पुष्टि भी कर दी कि पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई थी।जो पुलिस की टीम के हत्थे चढ़ चुका है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी थी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Jan 2026
17 Jan 2026
17 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
18 Jan 2026 18:10:15
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापारिक तनाव के बीच एक नया कूटनीतिक संकेत सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List