मिशन शक्ति से जागरूक हो रही हैं महिलायें, अपराध नियंत्रण के साथ जागरूकता अभियान पर जुटी पुलिस
On
बस्ती। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीम के माध्यम से नारी सुरक्षा स्वाभिमान के साथ साथ साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिला थाना द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील होकर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए उन्हे जागरूक किया गया।मिशन शक्ति टीम थाना नगर द्वारा प्राथमिक विद्यालय खुटहन में बच्चों को गुड टच एवं बैड टच की जानकारी दी गयी। हेल्पलाइन0 नं0, की जानकारी दी गयी। इसी कड़ी में मिशन शक्ति टीम थाना हरैया की ओर से ग्राम कोहले में चौपाल लगाकर पम्पलेट वितरित किया गया तथा महिला सुरक्षा के साथ साथ साइबर क्राइम की जानकारी दी गयी।
दुबौलिया थाने की टीम ने ग्राम अवधूतनगर में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। कोतवाली थाने की टीम ने रोडवेज, महिला अस्पताल, गांधीनगर, त्रिपाठी गली, आदि स्थानों पर लोगों को जागरूक करते हुये हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी और खुद की सुरक्षा के साथ साइबर क्राइम से सतर्क रहने को कहा।
मिशन शक्ति टीम रूधौली ने ग्राम भीतेहरा में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। कप्तानगंज थाने की टीम ने महुलानी चौराहा, कस्बा कप्तानगंज, अंडरपास आदि स्थानों पर भ्रमणशील रहकर चेकिंग किया तथा ग्राम जगदीशपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। कलवारी पुलिस ने ग्राम मसानडीह में चौपाल लगाकर पम्पलेट वितरित किया और मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
04 Dec 2025
04 Dec 2025
04 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
05 Dec 2025 11:26:27
Toll Tax: बिहार सरकार ने सांसदों, विधायकों और अन्य वीवीआईपी व्यक्तियों की सरकारी गाड़ियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List