नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता, दिनेश चौधरी — शहडोल।
कलेक्टर कार्यालय स्थित सोन सभागार में आज साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री शिवम् प्रजापति ने जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं।
श्री प्रजापति ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों और जनसमस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों — जैसे राजस्व, पंचायत, बिजली, जलापूर्ति और सामाजिक न्याय से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

Comments