Haryana Roadways: हरियाणा में अब मोबाइल पर जान पाएंगे रोडवेज बसों की लोकेशन, जानें पूरी जानकारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Roadways: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में यात्री सुविधा को डिजिटल रूप देने के लिए एक नया मोबाइल ऐप तैयार किया है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी यात्री यह लाइव देख सकेगा कि उसकी बस कहां है और कितनी देर में पहुंचेगी। इसे परिवहन व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही भी मजबूत होगी।

ऐप के फीचर्स

यात्रियों को अब बस का इंतजार करते समय अनुमान नहीं लगाना पड़ेगा। ऐप बताएगा कि बस कहां से चली, अभी कहां है और कितनी देर में पहुंचेगी। कौन सी बस किस बूथ पर खड़ी है, इसकी जानकारी भी लाइव मिलेगी। लेट चल रही बसों की रियल-टाइम स्थिति भी ऐप पर दिखाई देगी।

खन्ना में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई, नशा बेचने वाला केमिस्ट गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर सील Read More खन्ना में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई, नशा बेचने वाला केमिस्ट गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर सील

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि अब बस अड्डों पर एयरपोर्ट जैसी डिस्प्ले स्क्रीनें लगाई जाएंगी, जिन पर सभी बसों की लाइव स्थिति देखी जा सकेगी। इससे यात्रियों को बार-बार पूछताछ काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सड़क न बनने पर तो ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम Read More सड़क न बनने पर तो ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

रोडवेज बसों के सामान और उपकरणों की व्यवस्था भी डिजिटल होगी। किस बस में कब नया टायर लगाया गया, बस कितने किलोमीटर चली और टायर कब फटा या बदला गया, यह सब ऑनलाइन रिकॉर्ड में रहेगा। इससे घोटालों और लापरवाही पर रोक लगेगी।

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व एडीजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था  Read More मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व एडीजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था 

सभी डेटा डिजिटल फार्म में रहेगा ताकि किसी भी समय ऑडिट और निगरानी आसान हो। नए उपकरणों की खरीद के लिए परिवहन विभाग ने हाई पावर परचेज कमेटी में प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही GPS ट्रैकर्स, स्क्रीन डिस्प्ले सिस्टम और अन्य हार्डवेयर रोडवेज डिपो में पहुंचने लगेंगे।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments