पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ग्रेनेड विस्फोट, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

International Desk 

इस्लामाबाद, 8 नवंबर 2025। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को हुए एक ग्रेनेड विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को घटना की पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट खैबर जिले की बारा तहसील में एक स्थानीय व्यक्ति के घर में हुआ। विस्फोट के समय घर में मौजूद व्यक्ति समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल व्यक्ति को डोगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यह क्षेत्र लंबे समय से आतंकी घटनाओं और हिंसा से प्रभावित रहा है, जहाँ सुरक्षा बलों को समय-समय पर ऐसे हमलों का सामना करना पड़ता है।

6 वर्षों से मरम्मत के इंतजार में दर्जनों गांवों को जोड़ने व गन्ना क्रय केंद्र तक जाने वाली  सड़क जर्जर Read More 6 वर्षों से मरम्मत के इंतजार में दर्जनों गांवों को जोड़ने व गन्ना क्रय केंद्र तक जाने वाली  सड़क जर्जर

About The Author

Post Comments

Comments