फीचर्ड
Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Haryana News: हरियाणा में रबी सीजन की फसलों की बुवाई शुरू हो चुकी है। राज्य सरकार ने किसानों की लागत घटाने और उपज बढ़ाने के उद्देश्य से एक बड़ा निर्णय लिया है।इस बार किसानों को गेहूं के बीज पर बढ़ी हुई सब्सिडी का लाभ मिलेगा
अब मिलेगी 1075 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी
राज्य सरकार ने घोषणा की है कि अब किसानों को गेहूं के बीज पर 1075 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी दी जाएगी। पहले यह सहायता 1000 रुपये प्रति क्विंटल थी। इस बढ़ोतरी से किसानों को बीज खरीदने में आर्थिक राहत मिलेगी और उत्पादन लागत में कमी आएगी।
बेहतर बीज से बढ़ेगी उपज
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस सीजन में किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उपज में सुधार और उत्पादन लागत में कमी आएगी। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक किसान प्रमाणित बीजों का उपयोग करें ताकि प्रति हेक्टेयर उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments