Haryana: हरियाणा में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 9 महिलाएं और कई ग्राहक गिरफ्तार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित कसोला चौक के पास हंस रिजॉर्ट में चल रहे के थ्री एम स्पा सेंटर में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 महिलाओं, कई ग्राहकों, स्पा मैनेजर और अन्य कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।

नकली ग्राहक बनाकर जुटाए गए सबूत

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हंस रिजॉर्ट के भीतर बने स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियाँ चल रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक नकली ग्राहक को भेजा। ग्राहक से जानकारी मिलने के बाद अचानक छापेमारी की गई, जिसमें देह व्यापार के पुख्ता सबूत मिले।

अनंत सिंह ने मसौढ़ी के कई गांवों का किया दौरा, अपने करीबी प्रत्याशी  अनुज सिंह के समर्थन में जुटाया जनसमर्थन Read More अनंत सिंह ने मसौढ़ी के कई गांवों का किया दौरा, अपने करीबी प्रत्याशी  अनुज सिंह के समर्थन में जुटाया जनसमर्थन

व्हॉट्सऐप के जरिए होता था सौदा

घाटमपुर में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण शुरू Read More घाटमपुर में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण शुरू

जांच में सामने आया कि यह रैकेट व्हॉट्सऐप के जरिए संचालित होता था। ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजकर सौदे तय किए जाते थे। सूत्रों के अनुसार, एक सौदे की कीमत लगभग दो हजार रुपये प्रति ग्राहक ली जाती थी।

रफ्तार का जुनून पड़ा भारी! कानपुर में एक दिन में 441 वाहनों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा Read More रफ्तार का जुनून पड़ा भारी! कानपुर में एक दिन में 441 वाहनों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा

स्पा सेंटर को किया गया सील

डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र कुमार ने बताया कि रेड के दौरान कई जोड़े संदिग्ध अवस्था में पाए गए। उन्होंने कहा कि स्पा में पूरी तरह से अवैध गतिविधियाँ चल रही थीं। इस मामले की रिपोर्ट जिला उपायुक्त (DC) को भेज दी गई है। स्पा सेंटर को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments