Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश से मानसून की विदाई पूरी तरह से हो चुकी है, लेकिन दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश अब भी जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

बारिश के चलते अब ठंड भी दस्तक दे चुकी है। उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है, जबकि मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, दक्षिण में बारिश का कहर

उत्तम सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करे और सशक्त बनाएँ। Read More उत्तम सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करे और सशक्त बनाएँ।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5-6 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि मध्य भारत में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।

इफको फूलपुर में रन फॉर सेफ्टी’ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन। Read More इफको फूलपुर में रन फॉर सेफ्टी’ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

दिल्ली में गिरेगा पारा, सुबह-शाम चलेगी ठंडी हवा

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार (8 नवंबर) को तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ सकता है, इसलिए विशेषज्ञों ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश में गिरेगा तापमान, कोहरा करेगा परेशान

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता हैबारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह और शाम ठंड बढ़ेगी। ग्रामीण इलाकों में कोहरे से दृश्यता कम होने की आशंका जताई गई है।

बिहार में भी महसूस होगी ठंड

बिहार में मौसम स्थिर रहेगा, लेकिन तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आ सकती है। अगले सप्ताह तक हल्की ठंड बढ़ेगी और सुबह-शाम गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होगी।

उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

उत्तराखंड में 8 नवंबर से तापमान में तेज गिरावट होगी। देहरादून में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और नैनीताल में 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

झारखंड में भी ठंडी हवाओं का असर

रांची और आसपास के जिलों में तापमान तेजी से गिरेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हिमाचल में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के मनाली और लाहौल-स्पीति में जमकर बर्फबारी हो रही है। पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है। मनाली का तापमान अधिकतम 6 डिग्री और न्यूनतम -12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी ठंड बढ़ेगी

भोपाल में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा। जयपुर में अधिकतम 26 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा सकता है। दोनों राज्यों में अब ठंड का असर साफ महसूस होगा।

गुजरात और महाराष्ट्र में साफ आसमान

दोनों राज्यों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा, लेकिन मध्यम गति से चलने वाली हवाओं के कारण सुबह-शाम ठंड का एहसास होगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments