नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस का निधन, इस वजह से नहीं की कभी शादी
Sulakshana Pandit Death: बॉलीवुड की एक्ट्रेस और मशहूर गायिका (Sulakshana Pandit) ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुलक्षणा ने 6 नवंबर को मुंबई के नानावती अस्पताल में आखिरी सांस ली।
जानकारी के मुताबिक, सिंगर सुलक्षणा के भाई ललित पंडित ने अपनी बहन के निधन की खबर की पुष्टि की है। ललित ने बताया कि बहन सुलक्षणा पंडित का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। उन्होंने 6 नवंबर रात 8 बजे अंतिम सांस ली और उनका अंतिम संस्कार आज यानी 7 नवंबर की दोपहर को किया जाएगा। सुलक्षणा पंडित के निधन की खबर के आने के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है।
खबरों की मानें, तो सुलक्षणा पंडित ने शादी नहीं की थी। पंडित और एक्टर संजीव कुमार के बीच एक अनकही कहानी रही है। जिसने उनकी जिंदगी में गहरा असर डाला था। बताया जा रहा है कि सुलक्षणा पंडित को स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों और आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। उनके जाने से फिल्म और संगीत जगत को एक भारी नुकसान हुआ है। वहीं सुलक्षणा पंडित की मधुर आवाज उनके फैन्स गुनगुनाते रहेंगे।
Read More सोनांचल कप वाराणसी रेलवे के सामने पस्त हुई सोनपुर बिहार की टीम, 10 विकेट से दर्ज की शानदार जीत
Read More सोनांचल कप वाराणसी रेलवे ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को दी मात, वत्सल यादव बने मैन ऑफ द मैच

Comments