30 लाख से अधिक के माल पर हाथ साफ, अधिवक्ता के घर दिनदहाड़े चोरी

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सीतापुर। शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के पूर्णागिरि नगर मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े चोरों ने अधिवक्ता भूपेंद्र कुमार के घर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने घर के खाली होने का फायदा उठाते हुए बड़ी चालाकी से खिड़की की जाली काटकर घर के अंदर प्रवेश किया और करीब 10 लाख 27 हजार रुपये नकद तथा 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
 
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता का परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था, तभी चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घर में रहने वाले किराएदारों पर भी संदेह जताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें