Haryana: हरियाणा में इन 17 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, HSSC ने खोला ये पोर्टल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में करीब 17 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इन भर्तियों को पूरा कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, 26-27 जुलाई को आयोजित तृतीय श्रेणी पदों की भर्ती के लिए CET के लिए HSSC ने करेक्शन पोर्टल खोल दिया है।

जानकारी के मुताबिक, परीक्षा में शामिल हुए युवा 24 अक्टूबर की रात 11:59 मिनट तक अपने दस्तावेजों में त्रुटियां ठीक करा सकते हैं। CM सैनी ने शुक्रवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कहा कि आज हमारा युवा सीना ठोककर कहता है कि उसे उसकी योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है, किसी की सिफारिश पर नहीं। हरियाणा का यह 'भर्ती पारदर्शिता मॉडल' आज पूरे देश में एक मिसाल बन चुका है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसकी सराहना स्वयं PM ने कई बार की है। राज्य सरकार ने एक लाख 80 हजार युवाओं को सरकारी सेवा में पूरी पारदर्शिता से शामिल किया है और यह सिलसिला जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक,  CM ने कहा कि इनमें पिछले एक साल में 33 हजार 949 युवाओं की भर्ती शामिल है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा HKRN से नियुक्त 1 लाख 20 हजार युवाओं को रोजगार की सुरक्षा दी गई है। 'मुद्रा योजना' के तहत 42 लाख युवाओं को 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक के ऋण दिए गए हैं। युवाओं को विदेश में शिक्षा व रोजगार दिलाने के लिए 'विदेश सहयोग विभाग' बनाया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, युवा इस विभाग के माध्यम से विदेश जाएं। CM ने कहा कि हमारी योजना हर गांव में जिम खोलने की है। अब तक 19 जिलों के 337 गांवों में इंडोर जिम खोले गए हैं। ऐसे शिक्षण संस्थान तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें KG से PG कक्षा तक की शिक्षा प्रदान की जाएगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक,  हमारी सरकार किसान, गरीब, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है। स्पष्ट नीति और साफ नीयत के साथ प्रदेश में तीन गुणा गति से विकास हो रहा है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments