Haryana: हरियाणा के इस जिले से डिपो ने दिवाली पर चलाई अतिरिक्त बसें, देखें समय सारणी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिवाली पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर हरियाणा के गुरुग्राम रोडवेज डिपो द्वारा अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, रोडवेज ने 16 से 21 अक्टूबर तक स्पेशल बसें चलाई हैं। इनमें नॉन AC, AC और वॉल्वो सभी तरह की बसों के फेरे बढ़ाए हैं। रोडवेज की तरफ से नया टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। सबसे ज्यादा फायदा चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली रूटों के यात्रियों को मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, GM रोडवेज भारत भूषण गोगिया ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं और नया टाइम टेबल जारी किया गया है।

आगरा रूट पर अतिरिक्त बस

सुबह 4:30, 6:00, 6:30, 7:00, 7:30, 7:50, 8:20, 9:20, दोपहर 12:00 और 1:30 बजे

लोकल रूटों

सिरसा- सुबह 5:00, 9:00 और 11:00

जींद- सुबह 8:00 और दोपहर 2:00 बजे

रोहतक- सुबह 8:30, 9:30, 10:30, 11:30 और शाम 5:00, 5:40, 6:30, 7:00 बजे

रेवाड़ी- सुबह 8:30, 9:00, 9:30, 10:00 और शाम 4:00, 5:00, 6:00, 7:00 बजे

कोसली- सुबह 6:45, 8:10, 9:06, 10:06, दोपहर 12:54, 2:42, 3:10, 3:45, 4:10 और 5:06 बजे चलेंगी।

जिम्मेदारी तय

जानकारी के मुताबिक, निरीक्षक दुलीचंद ने बताया कि 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक सभी बस सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा और बस संचालन की निगरानी के लिए सहायक निरीक्षक और उप-निरीक्षक भी तैनात रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 04:00 से 12:00 तक निरीक्षक महाबीर तथा उप-निरीक्षक जगदीश और अजय कार्य करेंगे। दोपहर 12:00 से 20:00 तक उप-निरीक्षक अशोक, रामखिलाड़ी और सुरेश बस संचालन और यात्रियों की सुविधा की निगरानी करेंगे।

हेल्पलाइन नंबर जारी

0124-4912626 और 0124-2320222

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार