Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 आरोपी दबोचे

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में शनिवार तड़के STF और CIA गोहाना की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गोहाना के व्यापारी नीटू डांगी के अपहरण और 5 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में दो बदमाशों कपिल और दीपक (निजामपुर निवासी) के पैर में गोली लग गई, जबकि तीसरा आरोपी साहिल खान (डेरा बस्सी, पंजाब) को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना के बाद घेराबंदी

मुठभेड़ की यह घटना शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि कुछ वांछित बदमाश सिकंदरपुर माजरा से खेड़ी दमकन रोड पर किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। STF इंचार्ज योगेंद्र और CIA गोहाना के इंस्पेक्टर वीरेंद्र के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी की।

दुकान का शटर तोड़कर पान मसाला और गुल्लक में रखे लाखों रुपये चोरी Read More दुकान का शटर तोड़कर पान मसाला और गुल्लक में रखे लाखों रुपये चोरी

जैसे ही बदमाशों ने पुलिस को देखा, फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए।

रोड क्लीनिंग कैंपेन के तहत, 3 दिनों में पटियाला की सड़कों से करीब 4 टन कचरा इकट्ठा किया गया Read More रोड क्लीनिंग कैंपेन के तहत, 3 दिनों में पटियाला की सड़कों से करीब 4 टन कचरा इकट्ठा किया गया

घायल बदमाश कपिल और दीपक को पहले नागरिक अस्पताल, गोहाना लाया गया, जहां से उन्हें हालत गंभीर होने पर पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया।

सिलापथार नगर में शिक्षाविद गोपाल देव को दिया सामूहिक श्रद्धांजली Read More सिलापथार नगर में शिक्षाविद गोपाल देव को दिया सामूहिक श्रद्धांजली

तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

व्यापारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला

यह मामला 16 सितंबर 2025 का है। व्यापारी नीटू डांगी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि जब वह अपनी फैक्ट्री जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को एक अन्य गाड़ी ने टक्कर मारी और बदमाशों ने हथियार दिखाकर अपहरण कर लिया

बदमाशों ने नीटू डांगी को एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। सौदेबाजी के बाद 50 लाख में सौदा तय हुआ। साथ ही उनका वीडियो बनाकर धमकी दी गई कि पुलिस में शिकायत की तो वायरल कर देंगे। बदमाश उनके पास से 1 लाख रुपए कैश भी लूट कर ले गए

अब तक कुल 8 आरोपी पकड़े गए

इस केस में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले आरजू, सोनू, गौरव, रामपाल और प्रवीन को गिरफ्तार किया गया था।

अब मुठभेड़ के बाद कपिल, दीपक और साहिल की गिरफ्तारी हुई हैजानकारी के अनुसार, दीपक और कपिल पर हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी के करीब 24 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें