दबंग प्रधान की दबंगई बीच सड़क पर युवकों से की मारपीट 

युवकों की डण्डे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कौशाम्बी। जनपद में थाना सरांयअकिल के अन्तर्गत दबंगो की दबंगई दिखाई पड़ी है, जहां पर किशनपुर अम्बारी के ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर बीच चौराहे पर युवकों की डण्डे से पिटाई की है, युवकों की बेरहमी से की गई पिटाई में एक युवक की हालत गम्भीर हो गई है।घायल को सरायंअकिल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
 
मामला सरायंअकिल थाना क्षेत्र के अन्तर्गतफकीराबाद चौराहे का है जहां पर किशनपुर अम्बारी ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन की अपने गुर्गों के साथ युवकों की पिटाई करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है,बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन पर पहले से ही गौ-तस्करी सहित कई गम्भीर मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि दबंग हिस्ट्रीशीटर ग्राम प्रधान के पिता को युवकों से धक्का लग गया था,जिसके बाद कुछ बहस भी हुई थी,पिता ने यह बात अपने दबंग बेटे सद्दाम को बताई तो सद्दाम अपने गुर्गों के साथ पहुंचा गया और युवकों की सरेआम पिटाई शुरू कर दी।
 
दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई,पुलिस ने ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन सहित अन्य लोगों की तलाश में जुटी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के यहां दबिश भी दे रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें