राजनीति
Bhojpuri Song: अरविंद अकेला और खुशी तिवारी की जोड़ी ने मचाया तहलका, 'दिले में बाडू' गाना हुआ पूरा हिट
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘दिले में बाडू’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने में उनके साथ नजर आ रही हैं खूबसूरत एक्ट्रेस खुशी तिवारी, जो वीडियो में उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। वीडियो में दोनों के बीच की रोमांटिक और इमोशनल केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।
यह गाना एक सॉफ्ट रोमांटिक ट्रैक है, जिसे खुद अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया है। गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह का है। ‘दिले में बाडू’ को रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है। महज कुछ घंटों में इसे 92 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।
फैंस इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब कमेंट्स में दर्शकों ने इसे 'दिल छू लेने वाला', 'सुपरहिट जोड़ी', और 'फीलिंग्स से भरा हुआ गाना' कहा है। कई लोगों का मानना है कि कल्लू और खुशी तिवारी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की नई हिट जोड़ी बनती जा रही है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments