बारिश में मकान गिरने से परेशान परिवार, जाँच को पहुंचे अधिकारी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महराजगंज, रायबरेली। विकास खंड महराजगंज के अंतर्गत टूक गांव में सोमवार रात हुई बारिश के कारण मुनव्वर अली का कच्चा मकान धराशायी हो गया। इस हादसे से परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और वे अस्थायी स्थिति में रहने को मजबूर हैं।  सूचना मिलने पर मंगलवार को खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह सहित प्रशासनिक टीम गांव पहुंची और मौके का जायजा कर। पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद का भरोसा व नुकसान का आकलन कर आर्थिक व आवास की सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
 
खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि तहसीलदार से वार्ता की गई है पीड़ित परिवार को शासन द्वारा आपदा राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि यथाशीघ्र दिलाने की कार्यवाही शुरू करते हुए। गांव के दो पीड़ित परिवारों को भरण पोषण के लिए गौशाला से दो-दो गायें भी दी जाएंगी। इसके अलावा कोटेदार से पीड़ित परिवार को अतिरिक्त रासन भी दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनील मौर्य, व कई स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार