नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कुमारगंज में स्टाफ नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मिल्कीपुर अयोध्या। कुमारगंज के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में स्टाफ नर्स सीमा श्रीवास्तव का शव उनके अस्पताल परिसर स्थित आवास में फंदे से लटकता मिला। सीमा श्रीवास्तव (36) सूरापुर कादीपुर सुल्तानपुर की रहने वाली थीं और कई वर्षों से यहां कार्यरत थीं।
मिली जानकारी के मुताबिक जब लंबे समय तक आवास का दरवाजा नहीं खुला, तो अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा धक्का देकर खोला गया, जहां सीमा का शव फंदे से लटका मिला। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर थानाध्यक्ष कुमारगंज ओम प्रकाश और चौकी इंचार्ज अभय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के अनुसार, सीमा का पति भूपेंद्र श्रीवास्तव से विवाद चल रहा था। वह करीब एक वर्ष से अमित कुमार सिंह पुत्र मान सिंह निवासी कोरारी, जनपद अमेठी के साथ रह रही थीं। घटना के बाद से अमित सिंह फरार हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दोनों प्रेम प्रसंग था। मृतका स्टाफ नर्स एक करीब 12 से 13 साल की बेटी भी है। जो अपने पिता के साथ रह रही है। खबर लिखे जाने तक ससुराल के लोग नहीं पहुंचे थे। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रही है।

Comments