कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान बचाने के लिए हर मोर्चे पर तैयार - अनिल यादव
कांग्रेस पार्टी बच्चों, शिक्षको युवाओं की आवाज बनेगी - कृष्ण कुमार यादव
अम्बेडकरनगर।
उन्होंने नवनियुक्त कमेटी को नियुक्ति पत्र देते हुए सभी पदाधिकारी को शपथ भी दिलवाई और कांग्रेसजनो से कहा अब कांग्रेस पार्टी की रीतियों नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य आप सभी का है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार के जनविरोधी फैसले जिसमें प्रदेश के 5000 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों को आपस में मर्ज करने का निर्णय प्रदेश के लाखो छात्रो के भविष्य के साथ मजाक है, इस तानाशाही फैसले से न सिर्फ हजारों बच्चों की शिक्षा बाधित होगी, हजारो युवाओं के शिक्षक बनने का सपना चकनाचूर हो जायेगा।
संगठन सृजन कोआर्डिनेटर विजय पाण्डेय, पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह "कप्तान", राम कुमार पाल ने कहा इस जनविरोधी फैसले से मिड डे मील के तहत जो विद्यालयों में खाना बनाते है उनपर भी बेरोजगारी का संकट खडा हो जायेगा।
कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का पदभार/शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव और संचालन जिला महासचिव शहबाज गांधी ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन प्रभारी अनिल यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में कोआर्डिनेटर विजय पाण्डेय मौजूद रहे।
तत्पश्चात 5000 प्राथमिक और जूनियर विद्यालय बंद करने के उत्तर प्रदेश सरकार के जनविरोधी फैसले के विरुद्ध जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से डा अम्बेडकर प्रतिमा तक पदमार्च कर महामहिम राज्यपाल महोदय को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सिकंंदरपुर राजकपूर पाण्डेय को सौपा गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह "कप्तान", राम कुमार पाल, जिला उपाध्यक्ष द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, सुनील सिंह एडवोकेट, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", गुलाम रसूल "छोटू", डा सतीश चंद्र प्रजापति, सरिता यादव, फिरोज अहमद किछौछवी, सुरेंद्र यादव, ज्ञानेंद्र पाठक "नन्हे", शिव प्रसाद सिंह एडवोकेट, राजपत पटेल, रीतेश तिवारी, अबू सहमा, सुशील गौतम, राकेश वर्मा, मो जियाउद्दीन अंसारी, रामकृपाल धावक, शहबाज अंसारी, मो तौसीफ अहमद "मोनू", सै मेराजुद्दीन किछौछवी, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव "सोनू", आशाराम यादव, सै चमन मेंहदी जैदी, कुलदीप शर्मा, मो जावेद, कालीसहाय शर्मा, राजकुमार, राकेश कुमार मिश्र, के के गुप्त, वसीम, सेवा राम वर्मा, दूधनाथ पाण्डेय, कपिल देव बारी, राजकुमार अग्रहरी, राम आसरे पाल, दीपक वर्मा, नंदकुमार गुप्ता "दद्दू", सुखीलाल वर्मा, रामसम्हार एडवोकेट, जैसराज गौतम, समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Comment List