जनपद में थाना समाधान दिवस पर शाहगंज में डीएम और एसपी ने सुनीं जन समस्याएं

डीएम और एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिये गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

जनपद में थाना समाधान दिवस का आयोजन।

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर सोनभद्र के शाहगंज थाने में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने जन समस्याओं को बड़े ही सरल भाव से सुना। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

IMG_20250614_214910

क्यों लड़ियां की सड़क पर भारी कीचड़ होने के साथ निकालने का संक्ट  Read More क्यों लड़ियां की सड़क पर भारी कीचड़ होने के साथ निकालने का संक्ट 

इस दौरान पंन्नुगंज थाने में राजस्व विभाग से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने इन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को टीम गठित कर मौके पर जाकर समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण निश्चित रूप से समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए।

सोनभद्र भक्ति और अनुशासन के साथ सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित Read More सोनभद्र भक्ति और अनुशासन के साथ सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

इस महत्वपूर्ण अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शाहगंज और अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कटिबद्ध है। यह पहल नागरिकों को अपनी शिकायतें सीधे उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और उनके त्वरित समाधान करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

सबसे बड़ा धर्म है गरीबों की सेवा: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी Read More सबसे बड़ा धर्म है गरीबों की सेवा: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें