सोनभद्र 10वें ओबरा कप में रोमांचक मुकाबले, अनपरा और टू ब्रदर्स वोट्रेस ने मारी बाजी

राज्य स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाडियों का जबरजस्त उत्साह

राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा के गाँधी मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट ) 

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश-

स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 10वें ओबरा कप के 11वें दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें ओबरा और आसपास की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों को देर रात तक चले इन मैचों में भरपूर मनोरंजन मिला। दिन का पहला मुकाबला एक्सेलेन्ट एलेवन और टू ब्रदर्स वोट्रेस के बीच खेला गया। निर्धारित 8 ओवर के इस मुकाबले में एक्सेलेन्ट एलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

IMG-20250614-WA0056

सोनी सब के कलाकारों ने कहा कि बैग के ज़रूरी सामानों के  बिना वे कभी बाहर नहीं निकलते Read More सोनी सब के कलाकारों ने कहा कि बैग के ज़रूरी सामानों के  बिना वे कभी बाहर नहीं निकलते

टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 47 रनों का लक्ष्य रखा। एक्सेलेन्ट एलेवन के लिए सबसे सफल बल्लेबाज अशरफ रहे, जिन्होंने 15 गेंद पर 19 रन बनाए। गेंदबाजी में, टू ब्रदर्स वोट्रेस के रूपेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 2 ओवर में मात्र 6 रन देकर 2 विकेट झटके, जो उनकी टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए। जवाब में, टू ब्रदर्स वोट्रेस की टीम ने छठवें ओवर में ही लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और यह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। टू ब्रदर्स के लिए विश्वजीत ने सर्वाधिक 16 रन बनाए, जबकि शुभम ने 11 रनों का योगदान दिया। एक्सेलेन्ट एलेवन के अशरफ ने गेंदबाजी में भी 2 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

‘भाभीजी घर पर हैं’शो  रविवार, 26 अप्रैल, को  सिर्फ ज़ी सिनेमा पर Read More ‘भाभीजी घर पर हैं’शो  रविवार, 26 अप्रैल, को  सिर्फ ज़ी सिनेमा पर

इस जीत के साथ टू ब्रदर्स वोट्रेस ने एक्सेलेन्ट एलेवन को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोशन सिंह नेपाली द्वारा टू ब्रदर्स वोट्रेस के खिलाड़ी रूपेश को दिया गया। दिन का दूसरा मुकाबला अनपरा और सुपर स्ट्राइकर के बीच खेला गया। सुपर स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर में 50 रनों का लक्ष्य रखा। सुपर स्ट्राइकर के लिए सबसे सफल बल्लेबाज अफताब रहे, जिन्होंने सर्वाधिक 19 रन बनाए, वहीं अखिलेन्द्र ने 10 रन का योगदान दिया।

सोनी पल पर शुरू हो रही साहस और भक्ति के प्रतीक 'संकट मोचन हनुमान Read More सोनी पल पर शुरू हो रही साहस और भक्ति के प्रतीक 'संकट मोचन हनुमान

अनपरा के सबसे सफल गेंदबाज गौरव रहे, जिन्होंने अपने 2 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट झटके।जवाब में, अनपरा की टीम ने सातवें ओवर में ही इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। अनपरा के लिए शुभम ने सर्वाधिक 20 रन बनाए और आशु ने 14 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुपर स्ट्राइकर के सबसे सफल गेंदबाज रामनिवास रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए। अनपरा ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच अनपरा के शुभम को दिया गया।

दिन का तीसरा और सबसे रोमांचक मुकाबला अनपरा और टू ब्रदर्स वोट्रेस के बीच खेला गया। निर्धारित 10 ओवर के इस मैच में अनपरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टू ब्रदर्स ने 69 रन बनाए और अनपरा को 70 रनों का लक्ष्य दिया। टू ब्रदर्स के लिए विश्वजीत ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। अनपरा के सबसे सफल गेंदबाज गौरव ने 3 विकेट झटके।जवाब में उतरी अनपरा की टीम ने अंतिम ओवर में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया, और 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की। अनपरा के लिए आशु ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, जबकि शुभम ने 21 रनों का योगदान दिया।

टू ब्रदर्स के सबसे सफल गेंदबाज पंकज ओझा रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच संयुक्त रूप से अनपरा के आशु और शुभम को दिया गया।आज के मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका में रोशन सिंह, प्रवीण कुमार और दीपू सिंह रहे। स्कोरिंग का जिम्मा अक्षय पटेल और अफजल अंसारी ने संभाला, वहीं मैच का संचालन संकट मोचन झा ने किया।

इस सफल आयोजन में मुख्य रूप से आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा, सोनू राय, आशुतोष सिंह, बृजेश मिश्रा, सूरज मिश्रा, प्रदीप कनौजिया बंटू, आकाश केशरी, अफताब अहमद, विकास, शनि देव पांडेय, सूर्यप्रकाश चौरसिया, रणजीत तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, संदीप, अफजल अंसारी सोनल और अन्य कई लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार