जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने राजकीय इन्टर कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

बस्ती।
 
बस्ती जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने राजकीय इन्टर कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने राजकीय इन्टर कॉलेज, बस्ती के कक्षों का मरम्मत कार्य, इन्टरलॉकिंग सड़क, जीव विज्ञान प्रयोगशाला एवं रेनवाटर हार्वेस्टिंग के कार्यो को देखा। उन्होने पाया कि ब्लॉक बी व जीव विज्ञान प्रयोगशाला में प्लास्टर का कार्य पूर्ण है एवं शेष कार्य प्रगति पर है।
 
रेनावाटर हार्वेस्टिंग एवं इन्टरलॉकिंग का कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है तथा प्रधानाचार्य के कक्ष का ध्वस्तीकरण नहीं किया गया है। उनके द्वारा पूछे जाने पर बताया गया कि यह कार्य लास्ट में किया जायेगा। इन्स्ट्रक्चर का कार्य जुलाई 25 तक एवं सम्पूर्ण कार्य 06 माह तक पूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया गया।
 
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यू०पी० स्टेट कांस्ट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट कॉरपोरशन लि०, बस्ती को निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षा के पहले अर्थात् माह नवम्बर, 2025 तक कार्य पूर्ण करवायें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें