राजनीति
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
मृतक के बड़े भाई योग पर जनों द्वारा मांग किया गया है कि निष्पक्ष जांच की जाए मेरे भाई की हत्या हुई आत्महत्या नहीं किया 28 अप्रैल को होने वाली थी शादी
बस्ती। बस्ती जिलेके परशुरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान महेश सिंह (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बजरंग सिंह निवासी केशवपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और उनका विवाह अने वाले 28 अप्रैल को होना तय था।मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर गए, तो उन्होंने गांव के बाहर बांध के समीप स्थित सहतूत के पेड़ पर एक युवक को लटका देखा।
पास जाकर पहचान करने पर पता चला कि शव महेश सिंह का है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।मृतक के भाई जय सिंह ने आरोप लगाया कि महेश की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और अधिकांश लोग इसे आत्महत्या न मानकर हत्या की आशंका जता रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Crime news up basti news breaking news basti Postmortem Report Awaited Law and Order UP Police Action News UP crime report Hanging Body Found police inquiry UP Forensic Investigation India Rural Crime India crime investigation UP justice demand India Parshurampur Thana Case Suspicious Death India Young Man Death Case Murder Suspected India Investigation Case India Family Allegation Case Village Incident News Unnatural Death Case Wedding Before Death


Comments