महराजगंज : गुमशुदा महिला को ठूठीबारी पुलिस ने सकुशल किया बरामद ,स्थानीय थाने पर दर्ज था मुकदमा

उक्त महिला को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया।

Maharajaanj Swatantra Prabhat Picture
Published On

महराजगंज 
(सर्वेश प्रताप गुप्ता)
 
 
निचलौल तहसील क्षेत्र के थाना ठूठीबारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मंगलवार को गुमशुदगी संख्या 08/26 से संबंधित गुमशुदा महिला निवासी ग्राम जुड़ी कला थाना ठूठीबारी तहलील निचलौल जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 20 वर्ष) को पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया गया।
 
उक्त महिला को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। बरामदगी के उपरांत महिला को विधिक कार्यवाही हेतु थाना लाया गया तथा परिजनों को सूचित कर उनको सुपुर्द किया गया। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
 
उपरोक्त मामले में बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लालचन्द्र वर्मा, महिला कांस्टेबल सरिता, का बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका रहा । पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Post Comments

Comments