नेपाल बॉडर अलीगढ़वा कस्बे में प्रशासन और पुलिस व एसएसबी टीम ने की छापेमारी ,तीन दुकानें  सील

नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पांच दुकानें संदिग्ध रही जिसमे से दो दुकान मालिक सामने आए

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
सिद्धार्थनगर। 
 
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा कस्बे में बुधवार को   नायब तहसीलदार सदर विजय श्रीवास्तव ने पुलिस और एसएसबी जवानों  की मौजूदगी में तीन दुकानें सील कर दी  गई । भारत नेपाल सीमा के नो मेंस लैंड से सटे अलीगढ़वा में स्थित दुकानों पर तस्करी के सामान स्टोर करने की सूचना पर छापेमारी कर कार्यवाही की गई।
 
नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पांच दुकानें संदिग्ध रही जिसमे से दो दुकान मालिक सामने आए और जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गए। लेकिन तीन दुकान के लोग  फरार हो गए और नहीं पहुंचे।एक दुकान का मालिक अब्दुल कलाम पुत्र रऊफ निवासी मुडीला के रूप में हुई,शेष दो दुकानदार का नाम मालूम नहीं हो सका टीम काफी देर तक मौके पर दुकान मालिकों का इंतजार करती रहीं लेकिन,दुकानदार मौके पर नहींआए। जिससे दुकानें सील कर दी गई। इस दौरान कोतवाल यशवंत कुमार सिंह,एसएसबी इन्स्पेक्टर पंकज कुमार, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें