दुष्कर्म के आरोपी ने गवाह महिला को दिनदहाड़े मारी गोली

3 जून को कोर्ट में थी गवाही

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

दुष्कर्म के आरोपी ने गवाह महिला को दिनदहाड़े मारी गोली

--3 जून को कोर्ट में थी गवाही

--मेडिकल कालेज में घायल महिला ने दिया बयान 


रूद्रपुर, देवरिया।

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: नदी में डूबने से युवक की मौत Read More जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: नदी में डूबने से युवक की मौत

 

आगजनी से फसल जलकर हुई राख Read More आगजनी से फसल जलकर हुई राख

देवरिया जनपद के एकौना थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक 50 वर्षीय महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उक्त महिला पचलड़ी डीह चौराहे से इलाज करा कर अपने घर वापस लौट रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पलिया निवासी उक्त महिला दुर्गावती देवी पत्नी गुलाब यादव पचलड़ी डीह चौराहे से दोपहर में अपना इलाज करा कर घर वापस लौट रही थी।

प्रधानमंत्री करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण Read More प्रधानमंत्री करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण

रास्ते में रामपुरवा गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक कर गवाही करने से मना किया। महिला ने जब उनकी बात नहीं मानी तो उन्होंने महिला के सीने पर गोली मार दिया और फरार हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची एकौना पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूद्रपुर पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।

जहां उसका इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान सीओ सदर व तहसीलदार सदर ने महिला का बयान दर्ज किया। उक्त महिला ने दोनों आरोपियों के नाम का भी खुलासा कर दिया है। अब देखना यह है कि एकौना पुलिस उन आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर लेती है। घटना के तह में जाने पर पता चला कि उक्त महिला की बेटी के साथ एक आरोपी ने एक साल पहले दुष्कर्म किया था। जिसकी गवाह उसकी मां स्वयं थी। आगामी 3 जून को कोर्ट में इसी मामले में महिला की गवाही होनी थी।

 

सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार के मामले में 23 वर्षीय प्रभावशाली व्यक्ति को अंतरिम जमानत दी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें