सोनभद्र के ओबरा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और जवानों के शौर्य पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्र भक्ति के गानों सहित लगे नारे

सोनभद्र के ओबरा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और जवानों के शौर्य पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

ओबरा नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा/ सोनभद्र -

बुधवार को सोनभद्र के ओबरा मंडल में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और देश के वीर जवानों के पराक्रम, अतुल्य साहस, शौर्य, बलिदान एवं अटूट प्रतिबद्धता का अभिनंदन करते हुए एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबरा मंडल के मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में भाजपा सहित अन्य राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और नगर में निवास करने वाले राष्ट्रभक्तों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

IMG-20250522-WA0007

जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल  का आगमन आज Read More जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल का आगमन आज

यह तिरंगा यात्रा राम मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर हनुमान मंदिर, चोपन रोड स्थित गीता मंदिर के रास्ते चलकर चलचित्र मैदान पर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जोशीले नारे लगाए। इस दौरान पूरा नगर राष्ट्र भक्ति के गानों, नारों और बैंड बाजों की धुन से देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

उत्सव ट्रस्ट एवं सोनभद्र बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान मे 9 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन Read More उत्सव ट्रस्ट एवं सोनभद्र बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान मे 9 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड ने जवानों का अभिनंदन करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके अतुल्य शौर्य के लिए उत्साहवर्धन किया। यात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा के जिला प्रभारी अनिल सिंह, जिला महामंत्री राम सुन्दर निषाद, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह, तथा संजीव त्रिपाठी, उमेश सिंह पटेल, धुरंधर शर्मा, राम निवास तोमर, मनोज सिंह, सुनिल सिंह, रविन्द्र गर्ग, राम यश पाण्डेय, आलोक भाटिया, संदीप सिंह, शिशिर शर्मा, विपुल शुक्ला, हेमलता, प्रमोद त्रिपाठी, संजय केसरी, निलेश मिश्रा, नील कण्ठ तिवारी, विकास सिंह

विकास खंड स्तरीय किसान सभा का आयोजन, फसल वृद्धि और नैनो डीएपी  उपयोग करने पर जोर Read More विकास खंड स्तरीय किसान सभा का आयोजन, फसल वृद्धि और नैनो डीएपी उपयोग करने पर जोर

, नित्यानंद दूबे, राहुल श्रीवास्तव, दशरथ शुक्ला, अमित मित्तल, अभिषेक सेठ, रंग बहादुर पटेल, सुनिता पाण्डेय, उषा शर्मा, सुशील कुशवाहा, सुषमा कुशवाहा, वीरेन्द्र यादव, उमेश शुक्ला, अनुज त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, सुनिल सिंह, रोहित यादव, सरिता सिंह, पुष्पा दूबे इत्यादि प्रमुख थे। इनके साथ-साथ भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगर में निवास करने वाले सभी देशभक्त नागरिकों ने इस तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रदर्शित करने का एक प्रभावशाली माध्यम बनी, जिसने पूरे ओबरा नगर को देशभक्ति के उत्साह से भर दिया।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel